Most haunted place in India - Top 10 Haunted and Horror Place in India
नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे Hindi Best Stories blog में, आज हम बात करने वाले हैं भारत की 10 सबसे भूतिया जगहों के बारे में (Most Haunted Place in India), जिनके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इनमें से कुछ जगहों के बारे में शायद आप पहले से जानते होंगे, लेकिन हमारी इस list में कुछ जगह ऐसी भी हैं जो बिल्कुल गुमनाम है और उनके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। हमारी इस list में भारत के हर कोने की रहस्यमयी कहानी शामिल हैं जो आज भी भारत के लोगों के दिल और दिमाग में अपना डर कायम रखें हुए है।
तो चलिए स्टार्ट करते है Most Haunted Place in India के बारे में।

1. Holkar Bridge, Pune
Holkar Bridge 18 वीं शताब्दी में बनाया गया था। इस Bridge की दूसरी तरफ एक कब्रिस्तान भी है जिसका नाम Holkar Bridge Cemetery है। Holkar Bridge अपने होने वाली कई रहस्यमयी मौतों की वजह से काफी चर्चा में रहता है, और रात में यहाँ जाने से लोगों को काफी डर लगता है। लोगों के द्वारा भूतों को देखे जाने की वजह से इस जगह को Most Haunted Place in India की सबसे भूतिया और डरावनी जगह की list में शामिल किया गया है।
Also, read : Top 3 Bhoot ki Kahani - भूत की कहानी | True Horror Story

2. Raj Kiran Hotel, Mumbai
Kiran Hotel जो कि Lonavla में है, ऐसा कहा जाता है की इस Hotel का एक कमरा आत्माओं की चपेट में है। इसलिए यहाँ पर कोई भी रहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। लोगों का कहना है कि रात को सोते समय कोई उनकी चादर को खींचता है और उन्हें अजीबोगरीब आवाजें भी सुनाई देती है। कभी कबार लोगों को घायल करने की कोशिश की गई है। इन सभी घटनाओं की वजह से ये होटेल पूरे देश में भूतिया होटल के नाम से जाना जाता है।
Also, read : Pizza Delivery Horror Story in Hindi Part - 1 | पिज्जा डिलीवरी की -डरावनी कहानी

3. G.B Block, Meerut
G.B Block एक ऐसी जगह है जिसके बारे में अनेकों भूत के किस्से प्रचलित हैं। ये तीन इमारतों वाला घर है जो बहुत लंबे समय से वीरान पड़ा है। कहा जाता है कि इस इलाके में प्रेतों का वास है। काफी लंबे समय से वीरान पड़े इस Block में अक्सर लोगों को इमारत की छत पर एक औरत बैठी हुई दिखाई पड़ती है और कुछ लोगों ने तो लाल कपड़े पहने हुए एक औरत को इमारत के अंदर बाहर जाते हुए देखने का भी दावा किया है।
इस वजह से लोगों ने इस रास्ते का इस्तेमाल करना ही बंद कर दिया है। कुल मिलाकर इस पूरी जगह का माहौल बहुत डरावना है और कोई भी यहाँ रात में अकेले जाने से बहुत डरता है। यह जगह को भी Most Haunted Place in India मै शामिल किया है।
Also, read : Chudail wali Kahaniyan - चुड़ैल दुल्हन और फौजी की भयानक कहानी

4. The Shaniwarwada Fort, Pune
Shaniwarwada Fort पुणे में स्थित है जो अपनी विशाल वास्तुकला के अलावा यहाँ होने वाली कुछ डरावनी घटनाओं की वजह से भी प्रचलित है। बताया जाता है कि पूर्णिमा की रात को यहाँ अजीबोगरीब घटनाएं बहुत ज्यादा होती है। इन भूतिया घटनाओं के पीछे की कहानी बताती है कि एक राजकुमार की यहाँ बहुत निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी जिसके बाद उसकी आत्मा यहाँ भटकती है। कहा जाता है कि यहाँ रात के समय चीखने की आवाजें भी सुनाई देती है।
Also, read : Bhutiya Story - भटकती आत्मा और लालची मकान मालिक

5. Barog Tunnel, Himachal Pradesh
शिमला कालका हेरिटेज Railway Track आज पूरी दुनिया में मशहूर है। मगर इस track मै पढ़ने वाली एक सुरंग ऐसी भी हैं जिसमें से जब Train गुजरती है तो कई लोगों के होश उड़ जाते हैं। लोगों का मानना है कि सुरंग से अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती है। दरअसल इस सुरंग में एक इंजीनियर की आत्मा भटकती है, जिनका नाम Colonel Barog था और हम आपको बता दें कि इस tunnel को बनाने का इन्हीं की जिम्मेदारी थी।
लेकिन tunnel बनाने की प्रक्रिया में बहुत सारी दिक्कतों के आने के बाद भी इस ऋण का काम पूरा करने में नाकामयाब रहे। इसलिए सरकार ने उन पर ₹1 का जुर्माना लगा दिया था। यह जुर्माना देना उनके लिए मुश्किल नहीं था, लेकिन बात उनके सम्मान की थी इसीलिए उन्होंने सुरंग के ठीक सामने आत्महत्या कर ली थी। कहा जाता है कि आज भी उनकी आत्मा उस tunnel में भटकती है। इसीलिए इस tunnel को Haunted Tunnel 33 के नाम से भी जाना जाता है। यह पुराना tunnel भी Most Haunted Place in India मै आता है।
Also, read : नरभक्षी शैतान ने जब हमें देखा तो - Real Horror Story in Hindi

6. RamoJi Flim City, Hyderabad
RamoJi Flim City भारत की सबसे बड़ी Flim City में से एक है जिसमें कई बड़े Hotel भी है। लिखने एक Flim City के अलावा ये जगह अलौकिक गतिविधियों की वजह से भी चर्चित है। आपको बता दें कि इन अजीब घटनाओं का ज्यादातर शिकार औरतें और लड़कियां बनती है। लोगों ने बताया कि कोई शक्ति लड़कियों के कपड़े खींचती है। लोगों का कहना है कि Shooting के समय भी कई बार lightman को धक्का मारकर गिराया जा चुका है। जिसे उन्हें गंभीर चोटें भी आई है। इन सभी अजीब घटनाओं के बाद लोग इस Flim City में जाने से काफी डरते है।
Also, read : नदी किनारे चुड़ैल को देखा हम चारो ने - Chudail Story

7. Three Kings Chruch, Goa
Goa का ये Chruch कई स्थानीय लोगों और भारतीय Society द्वारा अपनी असाधारण गतिविधियों की वजह से काफी चर्चित है। इसलिये ये church भी Most Haunted Place in India मै आता है। कहा जाता है कि बहुत साल पहले यहाँ तीन पुर्तगाली राजा रहते थे और वो हमेशा इस जगह पर राज़ करने के लिए लड़ते थे, लेकिन पुर्तगाली लोकतंत्र की नियम कानून से बंधे होने के कारण वो राज़ नहीं कर सकते थे। इस समस्या से परेशान होकर एक राजा जिसका नाम होलगेर था, उसने बाकी के दोनों राजाओं को इस Chruch में बुलाया और उन्हें जहर देकर मार दिया।
जब वहाँ के लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने उस राज्य को घेर लिया और उस राजा ने भी मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा और उसने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इन तीनों राजाओं की समाधि इसी Chruch में बना दी गई है। बताया जाता है कि यहाँ पर तीनों राजाओं की आत्माएं घूमती है और इसीलिए कोई भी जगह पर नहीं जाता।
Also, read : अपार्टमेंट की सच्ची डरावनी कहानी - Short Horror Story in Hindi
8. Jamali Kamali Masjid, Delhi
ऐसा कहा जाता है कि Jamali Kamali की दीवारों के भीतर Jin रहते हैं, जो कई किस्सों की वजह से चर्चित है। यहाँ पर होने वाली अजीब घटनाओं की वजह से लोग यहाँ जाने से बहुत डरते हैं। बताया जाता है कि ये Jin छोड़ी हुई जगह और खंडरो में रहते हैं और उस जगह को कभी नहीं छोड़ते, जब तक की उन्हें जबरदस्ती भगाया ना जाए। लेकिन हम आपको बता दें कि उन्हें भगाना इतना आसान नहीं होता। ऐसा कहा जाता है कि वो उस जगह पर इंसानों की जाने से परेशान होते हैं और इसीलिए वे उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
Also, read : Top 5 Moral Stories in Hindi - Short Moral Stories | हिंदी कहानी

9. Kuldhara Village, Rajasthan
Kuldhara Village भारत की सबसे भूतिया गांव में से एक है, जिसे 1800 के दशक में छोड़ दिया गया था। ऐसा बताया जाता है की ये ग्रामीणों का एक अभिशाप है, जो 7 शताब्दियों से वहाँ रहने के बाद रातोंरात वहाँ से गायब हो गए थे। अभी ये गांव पूरी तरह से खंडहर बन चुका है। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि राज्य के मंत्री सलीम सिंह ने एक बार इस गांव का दौरा किया था और वे मुख्य सरदार की खूबसूरत बेटी से शादी करना चाहते थे। मंत्री ने गांव के लोगों को धमकी दी कि अगर उनकी उस लड़की से शादी नहीं हुई तो वह उन पर बहुत बड़ा Tax लगा देंगे।
इसके बाद वहाँ के लोगों ने लड़की के सम्मान की रक्षा के लिए गांव को छोड़ने का फैसला किया। बताया जाता है कि किसी ने उन लोगों को गांव छोड़ते हुए नहीं देखा और वो कहा गए किसी को नहीं पता। सारे के सारे गांव वाले रहस्यमयी रूप से गायब हो गये ।
Also, read : 7 Wonders of the World Names in Hindi - दुनिया के सात अजूबे

10. BhanGarh Fort, Rajasthan
Rajasthan की मशहूर BhanGarh में स्थित BhanGarh का किला Most Haunted Place in India में से एक है। इस जगह के बारे में सोच कर ही लोगों की रूह कांप जाती है। BhanGarh एक जंगल के पास एक ऐसी जगह है जो अपने भूतिया किस्से की वजह से भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित है। इस जगह पर किसी भी पर्यटक को सूरज डूबने के बाद जाने की अनुमति नहीं मिलती। कहा जाता है कि यहाँ के एक जादूगर को राजकुमारी से प्यार हो गया था और उसने उस राजकुमारी को अपने वश में करने के लिए काले जादू की मदद ली। लेकिन इस बात की भनक राजकुमारी को लग गई, जिसके बाद उस राजकुमारी में जादूगर को मरवा दिया।
मरते मरते वो जादूगर किले को श्राप दे गया और इसके बाद ये किला खंडहर बन गया और आज भी उस जादूगर की श्राप से इस किले रहस्यमय घटनाएं होती रहती है। लोगों ने यहाँ सूरज डूबने के बाद एक औरत को घूमते हुए देखा है। ऐसी और भी कई घटनाएं इसके लिए मैं होती रहती है।
Also, read : Akbar Birbal ki Kahani in Hindi - बीरबल की चतुराई
तो यह थी Most Haunted Place in India आपको जानकारी कैसी लगी हमें comment में जरूर बताएं। comment करके ये भी बताएं कि इन सारी जगह में से आप किस जगह जाना पसंद करेंगे। ऐसी और भी जानकारी जानने के लिए हमारे blog पर visit करें। तो मिलते है नई post मै नई जानकारी के साथ।
Also, read: Top 10 Best Horror Movies in Hindi | Download Best Horror
Also, read.
➤ Stories
➤ Writing
➤ Movie
No comments:
Post a Comment