Sher Aur Chuha ki Kahani in Hindi - शेर और चूहे की कहानी

स्वागत है हमारे Blog, Hindi Best Stories मैं, दोस्तो बचपन में हम सभी ने बहुत सी Story सुनी है School में, दादा दादी से, माता-पिता से। कुछ कहानियां इतनी अच्छी होती है, हमे जीवन में सीख दे जाती है। दोस्तों शेर और चूहे की कहानी सभी ने सुनी होगी (Lion and Rat Story), आज फिर से मैं बचपन की एक ऐसी कहानी आपको सुना ने जा रहा हूं। Sher Aur Chuha ki Kahani in Hindi, उम्मीद करता हूं आपको यह कहानी पसंद आएगी।
चलिए शुरू करते हैं - शेर और चूहे की कहानी
एक समय की बात है एक शेर था जो पूरे जंगल पर राज करता था। एक दिन खाना खाने के बाद वो जंगल मै जो पेड़ था उस के नीचे सो गया।
एक छोटे से चूहे ने उसे देखा और सोचा कि इसके साथ खेलने में मज़ा आएगा। वो सोते हुए शेर के ऊपर नीचे दौड़ने लगा, वो उसकी पूछ के ऊपर दौड़ा और पूंछ पर फिसलते हुए नीचे आया।
Also, read : Hindi Kahani for Kids - शेर और गाय की कहानी

शेर गुस्से में दहाड़ते हुए उठा, उसने अपने बड़े पंजो से चूहे को पकड़ लिया, चूहा बहुत छटपटाया पर भाग न सका। शेर ने उसे खाने के लिए अपने बड़े दांत निकाले, मगर चूहा बहुत डर गया था।
हे राजा मैं बहुत डर गया हूँ, Please मुझे मत खाइए, इस बार मुझे माफ़ कर दीजिए, Please. मैं यह कभी नहीं भूलूंगा और शायद एक दिन मैं आपकी मदद कर सकूं।
चूहे द्वारा मदद करने की बात सुनकर शेर हँसने लगा और उसने अपना पंजा खोला और उसे जाने दिया। शुक्रिया राजा, मैं आपका ये उपकार नहीं भूलूंगा।
Also, read : Pari ki kahani in Hindi - जादुई परी की कहानी - Hindi Kahani

तुम बहुत ही भाग्यशाली हो मेरे दोस्त, मैंने अभी भोजन किया है, अब यहां से चले जाओ और फिर से कभी भी मेरे साथ भूलकर भी पंगा मत लेना वरना मैं तुम्हें अपने पेट का भोजन बना लूँगा।
कुछ दिनों बाद शेर अपने जंगल में घूम रहा था,गांव के कुछ शिकारियों ने जंगल के शेर को पकड़ने के लिए जाल रस्ते मै बिछाया था। सब शिकारी एक पेड़ के पीछे छिप गए और इंतज़ार करने लगे ताकि शेर जाल के पास आएं, जैसे ही वो शेर आया सभी शिकारियों ने रस्सी खींची और जाल ने उस शेर को पकड़ लिया।
Also, read : Bachon Ki Kahani in Hindi - एक जिद्दी बच्चे की कहानी

वो गांव वापस चले गए गाडी लाने के लिए ताकि शेर को लेजा सके, शेर अभी तक ज़ोर से दहाड़ रहा था। चूहे सहित सभी जानवरों ने उसकी दहाड़ सुनी, चूहे ने कहा राजा मुश्किल में है, मुझे मदद करनी होगी।

जाल की सारी रस्सी काटते काटते आखिर में चूहे ने शेर को जाल से छुड़ा लिया, शेर को एहसास हुआ कि एक छोटा सा चूहा भी बहुत सहायता कर सकता है। शेर ने चूहे को कहा धन्यवाद चूहे मैं आगे से तुम्हें कभी भी तंग नहीं करूँगा, हंसते फिरते और खुशी से मेरे इस जंगल में रहो तुमने जंगल के राजा की जान बचाई है।
Also, read : Pyasa Kauwa ki Kahani - Thirsty Crow Story in Hindi | कहानी

चूहा शेर की पीठ पर कूदने लगा और उसकी पूंछ से खेल ने लगा, कुछ देर बाद शिकारी शेर को ले जाने के लिए बड़ी गाड़ी लेकर आए। शेर और चूहे ने उन्हें देखा और वो उनकी तरफ भागने लगे, उन्हें देखकर शिकारी डर गए।
Also, read : हाथी और तोता की कहानी - Hathi aur Tota ki Kahani | Hindi Story

और वो गांव की तरफ वापस भाग गए, शेर और चूहा हमेशा के लिए दोस्त बन गए।
तो दोस्तों यह थी Sher Aur Chuha ki Kahani in Hindi में, उम्मीद करता हूं शेर और चूहे की कहानी आपको बहुत अच्छी लगी होगी। कहानी को अपने दोस्तों के साथ share करें और छोटे बच्चों को भी कहानी सुनाएं, उन्हें इस कहानी से मिली हुई सीख बताएं।
और भी इसी तरह की कहानी सुनने के लिए हमारे website पर visit करें, और हमारी website (Hindi Best Stories) को save करें ताकि नई कहानी का मजा ले सके।
Also, read.
No comments:
Post a Comment